बच्चों ने रखा रमज़ान मुबारक माह का पहला रोज़ा
बदायूँ - मजहबे इस्लाम में रमज़ान मुबारक माह की इबादत हर माह की इबादतो से सबसे अफज़ल इबादत है। और रमज़ान मुबारक माह के रोज़े रखकर इवादत करना हर वालिग मुसलमान पर फर्ज हुआ है। रमज़ान का मुबारक महीना आते ही लोग रोज़ा रखकर इबारतें करना शुरू कर देते हैं। लोगो का मानना है कि रमज़ान मुबारक माह की इबादत सभी माह की इबादतो से अफज़ल इबादत है और अल्लाह की वारगाह में इस इबादत का सबाब भी बहुत ज्यादा मिलता है। जिसको मद्देनजर रखते हुए सबाब की गरज से इस साल इन बच्चों नें भी रमज़ान मुबारक माह में पहला रोज़ा रखकर इबादत में अपना नाम शामिल कराया है। मज़ा आ गया रोज़ा रखकर - इलमा कफील मोहल्ला सोथा निवासी इलमा कफील पुत्री श्री अब्दुल कफील कहती हैं कि अल्लाह के करम से आज हमने रमज़ान मुबारक माह की इबादत में पहला रोज़ा रखकर हिस्सा ले लिया है। अल्लाह पाक हमारे रोज़े को कुबूल फरमाये । माशाअल्लाह रोज़ा रखकर मज़ा आ गया अल्लाह आगे रोज़े रखने की हिम्मत दे अल्लाह पाक और रोज़े रखने की हिम्मत दे - रययान अफ़जल मोहल्ला खंडसारी निवासी रय्यान अफ़ज़ल पुत्र श्री अफ़ज़ल अज़ीज़ खान कहते हैं कि रमज़ान मुबारक म...