लोगो को भूखा देखा तो बेच दिए अपने दोनों बकरे

उ०प्र० -  उत्तर प्रदेश के बदायूँ शहर के मोहल्ला क़बूलपुरा निवासी एक शख्स ने इंसानियत की असली मिसाल पेश की।

क़बूलपुरा निवासी इस शख्स ने लोगो को भूखा देख अपने 2 बकरे बेचकर उन लोगो को राशन मुहैया कराया, इस शख्स ने बताया कि उसके माली हालात अच्छे नही है लेकिन उसके पास 2 बकरे थे जब उसने देखा कि काफी लोग भूख से परेशान हैं तो उससे यह परेशानी नही देखी गयी और उसने अपने दोनों बकरे बेचकर लोगो को खाना मुहैया कराया।
एक तरफ जहां लोग 1 केला देते हुए 10-10 तस्वीर खिंचा रहे हैं वहीं यह शख्स अपनी पूरी जमापूंजी लोगो पर खर्च करने के बाद भी अपना नाम उजागर नही करना चाह रहा है।
इस शख्स का कहना है कि उसने हदीस में पढ़ा है कि अगर तुम्हारा पड़ोसी चाहे वो किसी भी धर्म का हो अगर वो भूखा सो गया तो तुम्हारे घर का खाना हराम हो गया।
इसलिए उसने क़ुरान और हदीस से प्रेरित होकर लोगो के लिए अपने बकरे बेच दिए।
जब उनसे पूछा गया कि आप अपना नाम उजागर करना क्यों नही चाहते तो उन्होंने बताया कि इस्लाम मे आया है कि लोगो की मदद ऐसे करो कि अगर दाये हाथ से दो तो बाएं हाथ को भी पता न चले।
फिलहाल इस शहर में अमीर तो बहुत हैं लेकिन इस जैसा रईस शक्स शायद ही कोई हो।
इस शख्स से पहले बदायूँ के ही वार्ड नं 29 के सभासद फ़िरोज़ खान उर्फ पम्मी ने भी अपने वार्ड के गरीब लोगो को खाने पीने की ज़रूरी चीज़े मुहैया कराई थी, उन्होंने भी किसी भी तरह का प्रचार नही किया था उनका मकसद भी यह ही था कि गरीब लोगों को इस मुश्किल वक़्त में भोजन मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल