सहारनपुर में कोरोना के 26 नए मरीज, संख्या बढ़कर 114 हुई
सहारनपुर में मिले 26 नए कोरोना मरीज, जिले में कुल 114 हो गई संख्या
सहारनपुर में संक्रमण का आंकडा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में सहारनपुर में कोरोना के 26 नए लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इससे अब सहारनपुर में कुल 114 नए मामले हो गए है। तो वहीं मंगलवार की रात को भी मेरठ में भाजपा नेता के करीबी के पिता में कोरोना का संक्रमण आया है। सहारनपुर के सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है।
11 थानों में 21 हॉटस्पॉट क्षेत्र सील
जिला कोरोना के संक्रमण की चपेट में पूरी तरह से आ गया है। यह प्रदेश में तीसरे नंबर का जिला बना हुआ है, जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले है। सहारनपुर के सीएमओं ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालाकि अभी कई और सैंपल की रिपोर्ट आनी है जो कि शाम तक आ जाएगी। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 11 तब्लीगी जमात से संबंधित है। शेष की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। साथ ही ये सभी 26 संक्रमित कुल 11 थानों से संबंधित हैं, जबकि 21 हॉटस्पॉट क्षेत्र शामिल हो गए हैं। उधर, मंगलवार को आए रिपोर्ट में मेरठ के एक भाजपा नेता के करीबी के पिता में संक्रमण पाया गया है। जिससे मेरठ में भाजपा पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
मंगलवार को दो की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि 17 अप्रैल को जांच के लिए सैंपल नोएडा भेजे गए थे। उन्हीं में से 107 नमूनों की रिपोर्ट आयी थी। इनमें दो लोगों के कोरोना मरीज होने की पुष्टि हुई है। एक तो गंगोह क्षेत्र का रहने वाला है और इसे 17 तारीख को ही क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था जबकि दूसरा मरीज थाना मंडी क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्र का रहने वाला है। 17 अप्रैल को हॉटस्पॉट इलाकों से रैंडम सैंपल यह सोच कर लिए जा रहे थे कि यह पता चल सके कि कहीं सील इलाकों में कोई मरीज हो, जो स्वास्थ्य विभाग की निगाह से बचा हो। उसी में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। रैंडम चेकिंग सैंपल की रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रवासी सहम गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि टीम भेज कर उक्त मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, गंगोह के एचएवी स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर से भी मरीज को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment