जरुरतमंद लोगों की सेवा में जुटे लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों का सम्मान करें - बाबा

उ०प्र० - बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने लॉक डाउन के दूसरे चरण का पालन करने की अपील की है। साथ ही अस्पतालों में हो रही रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान का भी आहवान किया। वहीं जरुरतमंद लोगों की सेवा में जुटे लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों का सम्मान करने की बात कही।
                               अरशद बाबा

उन्होंने कहा कि पीएम की बातों पर अमल करते हुए लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। वहीं रक्तदान के लिए सभी लोगों को आगे बढ़कर सहयोग का आहवान किया। श्री बाबा ने कहा कि तीन मई तक लॉक डाउन का पालन करते हुए जरुरतमंद लोगों का सहयोग कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि घरों में बने रहिए। कोरोना को हराने का एक सही उपाय लॉकडाउन है। स्वस्थ आदमी सामने आकर रक्तदान करें तथा  कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों को एकजुटता का परिचय देते हुए लॉक डाउन का पालन करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल