बदायूँ में 5 और मरीज मिले, ज़िले में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर हुई 13

बदायूं।ज़िले में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं वही कल तीन मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए उसके बाद आज पांच मामले सामने आए हैं जिसमें बदायूं शहर के चार दो कबूलपुरा और दो जालंधरी सराय के साथ-साथ एक भवानीपुर खल्ली का मरीज़ सामने आया है।जिसकी वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

वही जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ओर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से उन सभी जगाहों को सेनेटाइज करा कर सील करा दिया है। आपको बताते चले ज़िले में रोज़ कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है वही पहले पॉजिटिव आये व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन के साथ साथ ज़िले की जनता ने भी राहत की सांस ली थी कि अब कही न कही कोरोना से लोग मुक्त हो जाएंगे लेकिन कल तीन ओर आज पाँच मामले सामने आने से प्रशासन के साथ साथ ज़िले भर की जनता में मायूसी नज़र आ रही है। वही कुछ लोग मामले सामने आने से दहशत में नज़र आ रहे है वही कुछ लोग अभी लॉकडाउन का पालन करते हुए नज़र नही आ रहे।वही आज इन सब चीज़ों को मद्देनजर रखते हुए ज़िले के डीएम ने जारी किए पासो को निरस्त कर दिया है।जिसकी वजह से लोग जो पास लेकर वेवजह घूम रहे थे उन पर भी अब कही न कही शिकंजा कसेगा प्रशासन। वही आपको बताते चले एक जमाती की पहली रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव पॉजीटिव मरीजों को बरेली किया गया रेफर सीएमओ डा.यशपाल सिंह ने की कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि सभी जगहों को हॉटस्पॉट में रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल