लॉकडाउन में की ऑनलाइन शादी, वीडियो कॉलिंग कर बोला, कुबूल है निकाह

बुलंदशहर (उ०प्र०) -  कोरोना वायरस के संक्रमण चैन को तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। देश की सारी यातायात सुविधाएं बंद हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। सहालग के दौर में इसका असर शादियों पर भी पड़ रहा है। लोग पहले से फिक्स की हुए शादियों की डेट टाल रहे हैं। लेकिन यूपी के बुलंदशहर में एक दूल्हे ने लॉकडाउन का पालन करते हुए अनोखी शादी की है। दूल्हे ने लॉकडाउन की वजह से नोएडा की रहने वाली दुल्हन से वीडियो कॉलिंग कर निकाह किया है।


बुलंदशहर के पॉटरी नगरी खुर्जा के रहने वाले आरिफ की शादी नोएडा के जारचा में तय हुई थी। आरिफ की शादी के लिए 15 अप्रैल की डेट फिक्स की गई थी। लेकिन इसी दिन से लॉकडाउन का दूसरा पार्ट शुरू हो गया।


लॉकडाउन शुरू होने के बाद आरिफ के घर वाले दुखी हो गए। कि अब शादी कैसे होगी। लेकिन आरिफ ने उसी डेट पर शादी करने का फैसला किया। उसने तकनीकी सेवाओं का इस्तेमाल किया। आरिफ ने नोएडा के जारचा में रहने वाली दुल्हन को वीडियो कॉलिंग कर उससे ऑनलाइन निकाह करने का फैसला किया।


आरिफ के परिवार वालों ने काजी को घर पर बुलाया और वीडियो कॉलिंग के माध्य से निकाह की रस्में पूरी हुईं। दो अलग-अलग शहरों में बैठे दूल्हा-दुल्हन ने खुशी-खुशी वीडियो कॉल पर बोल दिया कि निकाह कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है। खास बात यह है कि निकाह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कियाा गया।

सोशल डिस्टेंसिंग का भी इस ऑनलाइन निकाह में पूरा ख्याल रखा गया। काजी सहित घर के सारे लोग व स्वयं दूल्हा एक दूसरे से उचित दूरी पर बैठे थे। इस निकाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।


गाजियाबाद में भी इसके पूर्व एक शख्स ने ऑनलाइन शादी की थी। बीते माह जब उसकी शादी की डेट पर लॉकडाउन हो गया और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लग गई तो उसने पटना की रहने वाली दुल्हन से ऑनलाइन शादी कर ली।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल