माहिरीन की गाइड लाइन के मुताविक घरों में रह कर नमाज़े पढ़े - अरशद बाबा

उ०प्र० - बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा ने रमज़ान को लेकर प्रदेश के मुस्लिमो से घर पर ही तरावीह पढ़ने की गुज़ारिश की उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते मुल्क में लॉकडाउन चल रहा है, और रमज़ान भी 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं।

सभी प्रदेशवासियों से मेरी गुजारिश है कि माहिरीन की गाइड लाइन के मुताविक घरों में रह कर नमाज़े पढ़े और रोज़े रखें।
रमज़ान के ताल्लुक से मसाइल जैसे -  रमज़ान का चांद, घर मे नमाज़े तरावीह, नमाज़े जुमा के अलावा जो भी मसाइल दरपेश हों तो मोबाइल के ज़रिए उलेमा-ए-किराम से राब्ता करके मालूमात हासिल कर लें।
नमाज़ रोज़ा के अलावा तिलावत ए क़ुरआन का एहतिमाम ज़्यादा से ज़्यादा करें। बेशक यह मुश्किल वक़्त है, हौसला बनाये रखें ज़रूरतमंदो का पहले से भी ज़्यादा ख्याल रखें।
अल्लाह ताअला हम सबको तौफीक अता फरमाए और रमज़ानुल मुबारक की बरकत से इस नागहानी बवा से सारे जहान के लोगो की हिफाज़त फरमाए।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल