Posts

पत्रकार शारिक नसीरी ने अज्ञात के खिलाफ बदायूँ कोतवाली में तहरीर दी

Image
बदायूँ (उ०प्र०) - सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी दैनिक तरूणमित्र के पत्रकार शारिक नसीरी ने गुरुवार को सदर कोतवाली मे तहरीर दी है। जिसमे कहा है कि उनके मोबाइल पर 7 जुलाई को मोबाइल नंबर +91 97569 74262 से मेसेज आया था। पत्रकार के पूछने पर कि कौन और कहां से हैं। तो कोई जवाब नही दिया। आठ जुलाई को फिर मोबाइल नंबर +91 97569 74262 से व्हाट्सएप पर गलत भाषा का इस्तेमाल करके मेसेज आया। पत्रकार शारिक नसीरी ने काॅल की तो काॅल रिसीव नही की गई। कोई व्यक्ति अंजान नंबर से लगातार गलत भाषा का मेसेज करने के बाद डिलीट करता रहा। पत्रकार ने कुछ मेसेज के स्क्रीन शाॅट भी ले लिए। पत्रकार शारिक नसीरी ने तहरीर मे यह भी कहा है। कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही है। सबसे अच्छे संबंध हैं। कोई व्यक्ति साजिश के तहत उनको फंसाने की कोशिश कर रहा है। पत्रकार शारिक नसीरी को मेसेज मिलने के बाद अपनी जान जाने का डर सताते लगा है। मेसेज मिलने के बाद पत्रकार शारिक नसीरी काफी घबराए परेशान है। सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पत्रकार शारिक नसीरी

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

Image
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. यूपी में 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई प्रातः 05 बजे तक फिर लगेगा लॉकडाउन लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन (UP Lockdown) फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन कल रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. हालांकि इस दौरान जरूरी सेवा में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला लिया गया है.

मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च किया

Image
मुजरिया (बदायूँ) - कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए ज़िले भर में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग अमला जुटा हुआ है। मुजरिया पुलिस ने अनलॉक 2 के दौरान फ्लैग मार्च कर लोगो को बेवजह घरों से नही निकलने की अपील की पुलिसबल के साथ पैदल मार्च करते हुए मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक बुद्धवार को मुजरिया थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने भारी पुलिसबल के साथ रूटमार्च करते हुए अनलॉक 2 का कड़ाई से पालन करने और लोगो को बिना मास्क लगाए बाहर नही निकलने की सलाह दी, प्रभारी निरीक्षक जय भगवान सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगो से सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने की भी हिदायत ही। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी खुली दुकानों को चेतावनी देते हुए बंद कराया, वहीं बेवजह घूम रहे लोगो को भी चेतावनी देते हुए घर मे रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने कोरोनो संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च किया, उन्होंने जनता को संदेश दिया कि घर मे रहे - सुरक्षित रहें

तमाम आलम ए इंसानियत को ईद मुबारक - अरशद बाबा

Image
उत्तर प्रदेश :- बाबा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरशद बाबा बाबा ने तमाम आलम ए इंसानियत को ईद की मुबारकबाद पेश की। अरशद बाबा ने कहा कि आप सब लोग ईद मनायें लेकिन लॉकडाउन और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें।                                 अरशद बाबा

सादगी से मनाया गया हजरत छोटे सरकार का उर्स ,चंद पीरजादाओं को ही मिली उर्स में शिरकत की अनुमति

Image
सादगी से मनाया गया हजरत छोटे सरकार का उर्स ,चंद पीरजादाओं को ही मिली उर्स में शिरकत की अनुमति सादगी से मनाया गया हजरत छोटे सरकार का उर्स चंद पीरजादाओं को मिली उर्स में शिरकत की अनुमति  बदायूँ । दुनियां भर में मशहूर हजरत ख्वाज गाह सय्यद अबूबकर बदरुद्दीन शाह विलायत छोटे सरकार रहमतुल्लाह अलैह का 751वां सालाना उर्स -ए-पाक लाँकडाउन की स्थिति में बडी ही सादगी के साथ शानोशौकत से मनाया गया । जिला प्रशासन ने दरगाह के चंद पीरजादाओं को ही उर्स की रस्म अदा करने की अनुमति दी है। नगर के मौहल्लाह कुबूल पुरा के समीप स्थित हजरत छोटे सरकार की दरगाह पर पर हर साल रमज़ान मुबारक माह की 21 - 22 तारीख में सालाना उर्स की महफिल सजाई जाती है। उर्स में दुनियाभर से सभी धर्मों के हजारों अकीदतमंद जायरीन आकर हाजरी करते हैं। और फैज पाते हैं। लोगो का मानना है कि हजरत छोटे सरकार और हजरत बडे सरकार के आस्ताने की हाजरी करना बड़ा सबाब है। और इन दरगाहों की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है  सच्चे दिल से मांगी गई दुआ व मन्नत जरूर पूरी होती है। जिसको मद्देनजर रखते हुये उर्स के अलावा भी बाराहो महीने यहां बड़ी भीडभाड...

आगरा के वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर आईरा ने शोक जताया

Image
बदायूँ। देशभर में चल रहे कोरोना महामारी की चपेट में आये आगरा के वरिष्ठ पत्रकार जिंदगी की जंग हार गये, जिससे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं ऑल इण्डिया रिपोट्र्स एसोसिएशन (आईरा) ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान आईरा ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए बीमा कवर देने की मांग की है। बीते दिन कोरोना संक्रमण का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन हो गया। आगरा के अशोक नगर निवासी कुलश्रेष्ठ की कोरोना रिपोर्ट एक मई को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से वह आइसोलेशन में भर्ती थे, उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें एसएनएमसी में वेंटीलेटर पर रखा गया था। देर रात्रि लगभग नौ बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध रह गया। वहीं आईरा ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इधर आईरा संगठन के प्रदेश महासचिव अबरार अहमद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है की मृतक पत्रकार के परिजनों को पचास लाख रूपये का मुआवजा दिया जाये, साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी मान्यता प्रा...

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल

Image
तुर्की सीरियल ‘Diriliş Ertuğrul’ दुनिया भर के मुसलमानों में सबसे पसंददीदा सीरियल में से एक है। ‘Diriliş Ertuğrul’ के पाँच सीजन है। लेकिन अब तक सीजन फ़र्स्ट को ही उर्दू में डब किया गया है। जो लॉक डाउन के बीच मुस्लिमों में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ये सीरियल काई कबीले से निकले एक तुर्की योद्धा ओगुज़ तुर्क पर आधारित है जो सलीबीयो, मंगोलों के खिलाफ टूटी-फूटी इस्लामिक सल्तनतों को न केवल एक करता है बल्कि जो खिलाफत ए उस्मानिया को नया उरुज देता है। इस सीरियल में ओगुज़ तुर्क की सल्ज्युक शहजादी के साथ मुहब्बत की दास्तान भी दिखाई गई है।    कलाकारों के साथ तुर्की के राष्ट्रपति श्री तय्यब एर्दोगान इस सीरियल की दिवानगी का अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दुनिया भर के 160 से ज्यादा मुल्कों में अलग-अलग भाषाओं में ये सीरियल देखा जा रहा है। इस सीरियल को 90 भाषाओ में डब किया जा चुका है।              मुख्य कलाकार के साथ तुर्की के राष्ट्रपति इमरान खान के आदेश पर पीआईबी को सीरियल को उर्दू में डब कर दिखाने के आदेश मिले है। अब तक सीज...