पत्रकार शारिक नसीरी ने अज्ञात के खिलाफ बदायूँ कोतवाली में तहरीर दी
बदायूँ (उ०प्र०) - सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी दैनिक तरूणमित्र के पत्रकार शारिक नसीरी ने गुरुवार को सदर कोतवाली मे तहरीर दी है। जिसमे कहा है कि उनके मोबाइल पर 7 जुलाई को मोबाइल नंबर +91 97569 74262 से मेसेज आया था। पत्रकार के पूछने पर कि कौन और कहां से हैं। तो कोई जवाब नही दिया। आठ जुलाई को फिर मोबाइल नंबर +91 97569 74262 से व्हाट्सएप पर गलत भाषा का इस्तेमाल करके मेसेज आया। पत्रकार शारिक नसीरी ने काॅल की तो काॅल रिसीव नही की गई। कोई व्यक्ति अंजान नंबर से लगातार गलत भाषा का मेसेज करने के बाद डिलीट करता रहा। पत्रकार ने कुछ मेसेज के स्क्रीन शाॅट भी ले लिए। पत्रकार शारिक नसीरी ने तहरीर मे यह भी कहा है। कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही है। सबसे अच्छे संबंध हैं। कोई व्यक्ति साजिश के तहत उनको फंसाने की कोशिश कर रहा है। पत्रकार शारिक नसीरी को मेसेज मिलने के बाद अपनी जान जाने का डर सताते लगा है। मेसेज मिलने के बाद पत्रकार शारिक नसीरी काफी घबराए परेशान है। सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पत्रकार शारिक नसीरी

Comments
Post a Comment