बदायूँ में मिले कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल जांच को भेजे
बदायूं (उ०प्र०) - शहर में मिले कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को रविवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके ब्लड आदि सैंपल लिए गए। यह सैंपल लखनऊ भेज दिए गए हैं। साथ ही युवक की निगरानी शुरू कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि युवक कोरोना वायरस की चपेट में आया था या नहीं।
यह युवक 29 फरवरी को दुबई से लौटा था। तभी से उसे सर्दी जुकाम होने की शिकायत है। तीन दिन पहले वह जिला अस्पताल पहुंचा था और उसने सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर को बताया कि उसे सर्दी जुकाम है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उसे आशंका है कि कहीं वह कोरोना वायरस की चपेट में तो नहीं आ गया। उस दिन सीएमएस ने युवक का प्राथमिक उपचार करा दिया। साथ ही सीएमओ को इसकी सूचना दी। इधर, शनिवार रात पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। उस समय परिवार वालों ने युवक को भर्ती रखने से इंकार कर दिया और घर ले गए। सुबह परिजन उसे लेकर फिर अस्पताल पहुंचे। जिस पर सीएमएस की निगरानी में युवक के ब्लड, सीरम और थ्रोट स्वॉप के सैंपल लिए गए। यह सैंपल लखनऊ भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। तभी कुछ स्पष्ट हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की निगरानी शुरू कर दी है।
आज युवक अपने परिवार वालों के साथ अस्पताल आया था। उसके तीन सैंपल लिए गए हैं। जो सीएमओ की ओर से लखनऊ जांच को भेजे गए हैं। बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही युवक का सही उपचार हो सकेगा।
- डॉ. बीबी पुष्कर, सीएमएस, जिला अस्पताल

Comments
Post a Comment