चेकिंग के नाम पर वृद्ध, बीमार और महिलाओं को न करें परेशान: डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी

लखनऊ – डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के नाम पर वृद्ध, बीमार और महिलाओं को परेशान न किया जाए। पुलिस चेकिंग के दौरान लोगों से शिष्ट व्यवहार करें। साथ ही अपनी और लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। डीजीपी ने चेन स्नेचिंग और लूट करने वाले बाइकर्स के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि सभी एसएचओ अपने इलाके के सुनसान और संवेदनशील मार्गों को चिह्लित कर लें। खास तौर से जो दूसरे जिलों की सीमाओं से जुड़े हैं। ज्यादातर अपराधी वारदात के बाद इन्हीं रास्तों से भागने की कोशिश करते हैं। ऐसे पॉइंट चिह्नित कर वहां विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएं।
बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान व सराफा बाजारों में ज्यादा देर तक खड़े रहने वाले दोपहिया वाहनों पर विशेष नजर रखें। ऐसे वाहनों को भी चिह्लित करें, जिन पर नंबर प्लेट साफ न लगी हों। वाहन ऐप के जरिए ऐसी बाइक को तुरंत चेक करें। सभी पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान संदिग्धों की त्रिनेत्र एप के जरिए शिनाख्त करने का प्रयास करें।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल