अल हफ़ीज़ में रजिस्ट्रेशन हाई स्कूल तक ओर एडमिशन इंटर तक छात्रों ने की एसडीएम से शिकायत

बदायूं:  सहसवान अल हफ़ीज़ एजुकेशन एकेडमी में भी एक नया मामला उस वक़्त सामने आया जब छात्रों को एडमिट कार्ड नही दिए गये वही एडमिट कार्ड के नाम पर पाँच हजार जैसी मोटी रकम मांगी गई और तो ओर जो छात्र ग्यारवी ओर बारवीं में थे उनको अल हफ़ीज़ का ही आई कार्ड दे दिया गया और उनका रजिस्ट्रेशन गुन्नौर के एक स्कूल में करवा दिया जिसका पता न स्कूल के छात्रों को था और न ही छात्रों के परिवार वालो को साथ ही एक चीज़ ओर बताता चलू छात्रों के परिजनों ने स्कूल स्टाफ ने लगभग मार्च तक की स्कूल फीस भी एडवांस में जमा करवा ली उसके बाबजूद छात्रों को ये पता नही चला कि वे अल हफ़ीज़ के छात्र ही नही है उनके साथ अल हफ़ीज़ के स्टाफ ने गोलमाल किया वही छात्रों के परिजनों ने स्कूल के खिलाफ एसडीएम सहसवान को शिकायती पत्र दिया है वही एसडीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच के आदेश कर दिए है।वही छात्रों को एडमिट कार्ड भी बिना पैसे लिए स्कूल के प्रधानाचार्य ने नही दिए करीब एक दर्जन से ज्यादा छात्रों के साथ स्कूल के डायरेक्टर की मिलीभगत से गोलमाल किया गया है ।



वही छात्रों के परिजनों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ मेला लगवाने के नाम पर बेसन की पकोड़ी भी चार सौ रुपये किलो छात्रों को बेचकर पैसा कमाता है और तो ओर एक ओर सबसे बड़ी बात ये है कि जो अल हफ़ीज़ एजुकेशन एकेडमी है वे एक एंजियो है और इसमें गरीब बच्चो की पढ़ाई बिल्कुल फ्री करानी चाहिए लेकिन फ्री के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है मात्र एक से दो बच्चे फ्री पढ़ाये जा रहे है बाकी फ्री दिखाकर बाहर देशो से स्कूल व शिक्षा के नाम पर भारी मात्रा में पैसा मंगाया जा रहा है ओर छात्रों से लगभग तीन हजार रुपया महीने से ज्यादा बसूला जा रहा है।

एक ओर मामला सामने आया है जो अध्यापिकाएं स्कूल में पढ़ाती है उनके खाते में तनखाह करीब तीस हजार के लगभग आती है और स्कूल स्टाफ उन लोगो को मात्र चार से पाँच हजार रुपये ही देता है बाकी पैसा स्कूल का डायरेक्टर हजम कर जाता है जो दिल्ली में रहकर फाइव स्टार जैसे होटल चलाता है और पानी की बीस रुपये की बोतल भी पचास से साठ रुपये में बिक्री करता है तो ऐसे लोगो को शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ही कहा जायेगा क्योंकि उन छात्रों के परिजनों ने स्कूल के स्टाफ व डायरेक्टर से तंग आकर ही एसडीएम सहसवान से शिकायत की।वही एक छात्र के परिजन ने डायरेक्टर से शिकायत करने की हिम्मत जुटाई ओर शिकायत भी लेकिन डायरेक्टर ने सीधा सा जबाब देकर बात खत्म कर दी स्कूल की शिकायत कर दो मेरा कुछ नही होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक फिर लगेगा लॉकडाउन

तुर्की सीरियल DIRILIS ERTUGRUL बना मुस्लिमो का सबसे पसंदीदा सीरियल